spot_img

Russia Ukraine War : जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा- सरेंडर कर दो, हम इंसानों जैसा ही व्यवहार करेंगे

HomeINTERNATIONALRussia Ukraine War : जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा- सरेंडर कर...

एजेंसी। रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है।

भैयाजी ये भी देखे : टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख ने शेयर बेहद बोल्ड तस्वीर…फैंस बोले “सुपर हॉट…”

रूस ने यूक्रेन पर दागीं 900 मिसाइलें-अमेरिका

अमेरिका की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने अब तक यूक्रेन पर 900 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। यह दावा अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से किया गया है।

मई तक चल सकती है जंग- ओलेक्सी एरेस्टोविच

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Russia Ukraine War) के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा है कि, रूस के साथ जंग मई तक खिंचने के आसार हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन के बीच जंग में शांति समझौता मई तक होने के आसार हैं, जब रूस के पास संसाधन खत्म हो जाएंगे। हालांकि, यह इससे पहले भी हो सकता है। लेकिन, यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा रूस अपने यूक्रेन के अभियान में कितने सैन्य उपकरण लगाना चाहता है।

रूसी सैनिकों के लिए जंग बन गई बुरा सपना- जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडिया मैसेज में कहा है कि, रूसी सैनिकों के लिए जंग अब एक बुरा सपना बन गई है। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग रहे हैं। वह यूक्रेनी सेना के लिए अपने हथियार तक छोड़कर जा रहे हैं।

कीव में सुनाई दिए जबरदस्त धमाके

कीव (Russia Ukraine War) में आज फिर से धमाकों की आवाज सुनाई दी है। द कीव इंडीपेंटेंड के मुताबिक, 15 मार्च की शुरुआत में कीव तेज धमाके सुनाई दिए हैं।

मारियूपोल में अब तक 2357 की मौत

मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2357 आम नागरिकों की मौत हो गई।