रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में अपना चौथा आम बजट (CG Budget 2022) पेश कर रहे है। इस बजट में उन्होंने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम भूपेश ने अपने बजट भाषण के दौरान पुरानी पेंशन योजना को छत्तीसगढ़ में फिर से लागू करने की घोषणा की है।
भैयाजी ये भी देखे : CG Budget 2022 : भूपेश चौथी बार पेश करेंगे बजट, अभिजीत…
जानकारी के मुताबिक इस योजना से 2004 के बाद भर्ती दो लाख 96 हजार अधिकारी, कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारी संघों की ये पुरानी मांग थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले महीने पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के बाद यहां भी हलचलें तेज हो गई थीं। जिसके बाद आज भूपेश बघेल की सरकार ने अपने बजट में इसे शामिल किया है।
भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : निलंबित ADG जीपी सिंह के माता-पिता भी बनाए…
इधर पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारियों में जबरदस्त खुशी का माहौल बना हुआ है। विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणा करते ही अधिकारी कर्मचारी झूम उठे। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की, वैसे ही कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ी और उन्होंने एक दूसरे क बधाइयां दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने इस ख़ुशी के मौके पर ही होली खेल कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।
LIVE: छत्तीसगढ़ बजट 2022 #CGBudgetForNYAY https://t.co/OKewnBrMNZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 9, 2022