spot_img

Chhattisgarh Budget 2022: बजट सत्र आज से, जानें- पहले दिन क्या होगा?

HomeCHHATTISGARHChhattisgarh Budget 2022: बजट सत्र आज से, जानें- पहले दिन क्या होगा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 25 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र (Chhattisgarh Budget 2022) के पहले दिन राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से बजट सेशन की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि इस बजट सत्र में बहुत कुछ खास रहने वाला है।

इस बजट सत्र से पहले सत्ताधारी कांग्रेस दल की एक महिला विधायक खूब चर्चा में हैं। राजनांदगांव के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से एमएलए छन्नी साहू की फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। छन्नी साहू सरकारी सुरक्षा और चार पहिया वाहन को छोड़ अपनी मोपेड से ही निर्वाचन क्षेत्र से करीब 125 किलो मीटर दूर रायपुर में विधानसभा के लिए निकल गईं।

भैयाजी ये भी देखे : गिरौदपुरी मेला आज, CM बघेल और पूर्व CM डॉ रमन भी पहुंचेगे

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने बीते दिनों रेत माफियाओं (Chhattisgarh Budget 2022) पर कार्रवाई नहीं होने के चलते अपनी सुरक्षा त्याग दी हैं। तब से विधायक छन्नी साहू अपने दोपहिया मोपेड वाहन से ही अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। वही अब राजधानी रायपुर में प्रदेश सरकार के बजट सत्र में शामिल होने विधायक छन्नी साहू अपने मोपेड वाहन पर ही राजधानी रायपुर के लिए निकल पड़ी। अपनी दो पहिया वाहन में सफर करते हुए छन्नी साहू राजनांदगांव पहुंची। यहां से राजधानी रायपुर बजट सत्र में जाते हुए छन्नी साहू ने कहा कि बजट सत्र में शामिल होकर वे अपने क्षेत्र की बात और समस्याओं को रखेंगी। वहीं दो पहिया वाहन पर राजधानी रायपुर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में लगातार दो पहिया वाहन पर ही दौरा कर रही हूं। इसलिए रायपुर भी अपने इसी वाहन से जा रही हूं।

पहले दिन होंगे ये काम

बजट सत्र के पहले दिन पहले दिन सदन के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि (Chhattisgarh Budget 2022) भी दी जाएगी। दिवंगत सदस्य रमेश वर्ल्यानी, मदन सिंह डहरिया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।इसके अलावा स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को भी सदन में पहले दिन श्रद्धांजलि दी जाएगी। दिसंबर 2021 सत्र के सत्रावसान के चलते निर्धारित प्रश्नोत्तरी को पटल पर रखा जाएगा। इसके अलावा पहले दिन मंत्रणा समिति की बैठक भी होगी। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से हो जाएगी।बजट सत्र को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सत्ताधारी कांग्रेस को सदन में घेरने की तैयारी कर ली है।