spot_img

COVID-19 : भारत में मिले 6,396 नए संक्रमित

HomeNATIONALCOVID-19 : भारत में मिले 6,396 नए संक्रमित

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,396 मामले सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले से 2.5 प्रतिशत कम है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 178.29 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भारत में COVID-19 एक्टिव केस वर्तमान में 69,897 हैं। पिछले 24 घंटों में 13,450 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,67,070 हो गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.69% है। विकली पॉजिटिविटी रेट 0.90% है। अब तक 77.09 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 201 लोगों की मौत हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : मंत्री की मौजूदगी में ट्रेनों को टकराया जाएगा, हाई-स्पीड ट्रेनों का कवच परिक्षण आज

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। COVID-19 संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।