spot_img

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान कौन, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

HomeSPORTSIPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान कौन, इन्हें मिल सकती...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) को शुरू होने में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरबीसी) को सीजन के अपने कप्तान की घोषणा करना बाकी है। हालांकि, सूत्रों की माने तो सीनियर बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस टीम की अगुवाई करने के लिए सबसे आगे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : रणबीर कपूर को लेकर बोली एक्ट्रेस वाणी कपूर, हम दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री…

विशेष रूप से विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के अंत में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी और तब से क्रिकेट के दीवानों के बीच चर्चा है कि IPL 2022 में कोहली की जगह कौन आरसीबी का अगला कप्तान होगा।

मेगा नीलामी के बाद, फाफ, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के नाम का दौर शुरू हो गया था। हालांकि, व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण सीजन में मैक्सवेल की उपलब्धता संदेह में है। इसलिए फ्रेंचाइजी के फाफ या कार्तिक के जाने की संभावना है।

कार्तिक 2015 में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और अतीत में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नेतृत्व कर चुके हैं। जबकि, फाफ के पास साउथ अफ्रीका की अगुवाई करने का जबरदस्त अनुभव है और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका पिछला बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी अभूतपूर्व है।

IPL 2022 जल्द होगी कप्तान की घोषणा

इसे लेकर एक आरसीबी सूत्र ने कहा, हम जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे। चर्चा चल रही है क्योंकि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं।

भैयाजी ये भी देखें : रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस से डेब्यू कर रही राशि, कहा अजय देवगन से घबरा गई थी…

अन्य नौ टीमों की बात करें, तो उन्होंने पहले ही अपने कप्तान नियुक्त कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब तक नामित नौ कप्तानों में से आठ भारतीय हैं।