spot_img

राजनांदगांव : हॉकी खिलाड़ी आंचल और अनिशा जुनियर महिला हॉकी इंडिया में सिलेक्ट

HomeCHHATTISGARHराजनांदगांव : हॉकी खिलाड़ी आंचल और अनिशा जुनियर महिला हॉकी इंडिया में...

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से आज भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होने के लिए अभ्यासरत भारतीय खेल प्राधिकरण बैंगलूरू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी आंचल और अनिशा ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर सिन्हा ने खिलाडिय़ों को जुनियर हॉकी इंडिया की कोर गु्रप 33 में चयनित होने पर बधाई दी।

भैयाजी ये भी देखे : रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस से डेब्यू कर रही राशि, कहा अजय देवगन से घबरा गई थी…

कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि और अधिक मेहनत करें आगे बढ़े तथा भारतीय महिला हॉकी टीम में स्थान बनाकर नये कीर्तिमान स्थापित करें और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद तथा जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

खिलाडिय़ों के खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर को हॉकी इंडिया के सहसचिव फिरोज अंसारी ने हॉकी स्टीक प्रतीक चिन्ह दिया। इस दौरान कोच अनुराग श्रीवास्तव, स्टेडियम प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, पीटीआई देवेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी आंचल और अनिशा वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के बैंगलूरू स्थित हॉस्टल में संभावित इंडिया टीम की कैम्प में शामिल है। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए निरंतर अभ्यासरत भारतीय खेल प्राधिकरण बैगलूरू के प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

भैयाजी ये भी देखे : IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की बढ़ी टेंशन

खिलाडिय़ों ने बंसतपुर हाई स्कूल के छोटे से मैदान से सफर प्रारंभ किया और अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कोच अनुराग श्रीवास्वत के मार्गदर्शन में खेल में निखार आया और भारतीय महिला हॉकी टीम में स्थान पाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।