spot_img

सुकमा कलेक्टर पहुंचे गिरदालपारा, पहुंचे खेत…सिंचाई व्यवस्था का लिया जायज़ा

HomeCHHATTISGARHBASTARसुकमा कलेक्टर पहुंचे गिरदालपारा, पहुंचे खेत...सिंचाई व्यवस्था का लिया जायज़ा

सुकमा। सुकमा जिले में कृषि के प्रति ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन नित नए प्रयास कर रहा है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गिरदालपारा में मलगेर नदी पर बनी सिंचाई परियोजना इसका एक उम्दा उदाहरण है।

भैयाजी ये भी देखे : उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में डटें बृजमोहन, कहा- विकास के…

जिसमें बिना किसी बिजली या अन्य ईंधन के नदी के पानी को सरलता से कृषकों के खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। इस परियोजना में पूर्णतः पानी के गतिज ऊर्जा से पानी का उठाव कर नहर के माध्यम से कृषकों को सिंचाई हेतु उपलब्ध हो रहा है।

कलेक्टर विनीत नन्दनवार के नवाचारी प्रयासों का सफल उदाहरण गिरदालपारा हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना से आज क्षेत्र के सैंकड़ों कृषकों में कृषि कार्य के प्रति रुचि जागृत हुई है। क्षेत्र के लगभग 80 एकड़ खेत में पानी पहुंचने से कृषकों में उत्साह है। जिसमें वह मूंग सहित साग सब्जी और अन्य फसल लगा रहे है।

राहुल गांधी ने थपथपाई थी पीठ

ग़ौरतलब है कि बीते दिनों अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी ने भी सुकमा जिले की इस नवाचारी परियोजना की जमकर सराहना की है।

गिरदालपारा परियोजना कलेक्टर विनीत नन्दनवार की खासी रुचि में से एक है। इसे सफल बनाने और कृषकों को बेहतर उपज मिले, इसी उद्देश्य से वह नियमित रूप से स्वयं मैदानी अमले के साथ निरीक्षण और प्रगति का जायजा लेते है।

इसी अनुक्रम में उन्होंने खेतों तक पहुंच रहे पानी, बोए गए फसल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा की इस परियोजना का शत प्रतिशत लाभ कृषकों को मिले।

भैयाजी ये भी देखे : परीक्षाओं का रविवार : फ़ूड इंस्पेक्टर और इजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक…

उन्होंने खेतों में बोए गए फसल का जायजा लिया और बुआई हेतु शेष खेतों में जल्द ही बीज रोपने को कहा। इसके साथ ही समस्त क्षेत्र को तार फेंसिंग से सुरक्षित करने के निर्देश दिया।