spot_img

परीक्षाओं का रविवार : फ़ूड इंस्पेक्टर और इजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा

HomeCHHATTISGARHपरीक्षाओं का रविवार : फ़ूड इंस्पेक्टर और इजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती हेतु परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित होगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक व्यापम द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा।

भैयाजी ये भी देखे : कांकेर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मिलेगा 25 लाख…

इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर निधि साह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी मिशन के.एस.पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके आलावा संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा भी 20 फरवरी को ही होनी है। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जायेगी।

इस परीक्षा के सचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा निधि साहू, को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा के.एस.पटले, डी.पी.सी., राजीव गांधी शिक्षा मिशन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : यूपी चुनाव में मतदान के लिए छत्तीसगढ़ में रहने वालों को…

दोनों ही परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविङ-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।