spot_img

धान खरीदी के अधूरे लक्ष्य पर बोले बृजमोहन, क्या कांग्रेसियों ने धान खरीदा ?

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी के अधूरे लक्ष्य पर बोले बृजमोहन, क्या कांग्रेसियों ने धान...

रायपुर। धान खरीदी की मियाद पूरी होने के बाद भी सरकार का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर विपक्ष ने निशाना साधा है। सूबे के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

भैयाजी ये भी देखे : Love, Sex और Dhokha, भाभी की बहन से लड़ाया इश्क़, और…

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “हमने पहले कहा था कि धान खरीदी का समय कम से कम 15 दिन बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन आज 7 लाख टन धान खरीदी शेष बच गई है। आज भी लगभग 2 से 3 लाख किसानों का धान खरीदना शेष बचा है। इसका मतलब कि यह सरकार किसानों का शोषण कर रही है।”

विधायक अग्रवाल ने सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि “प्रदेश सरकार ने कहा था कि हम 105 लाख टन धान खरीदेंगे, अब तक 97 लाख धान खरीदा गया है, तो बाकी का 7 लाख टन धान कहां गया ? क्या कांग्रेसियों ने धान औने-पौने दाम पर खरीद लिया ? या फिर किसानों का धान खरीदने के लिए सरकार तैयार नहीं है ? ”

भैयाजी ये भी देखे : समय पर नहीं पहुंचे दफ्तर…कलेक्टर ने 68 कर्मचारियों को थमाया कारण…

बृजमोहन ने तंज़ कसते हुए कहा कि “यह माफियाओं की सरकार है, छत्तीसगढ़ में धान माफिया तैयार हो गया है। किसानों की धान खरीदी इसलिए नहीं हुई क्योंकि अब बचे हुए धान को उसे बैक डेट में जमा कराया जाएगा। जिसके बाद आंकड़ों के आधार पर सरकार कहेगी की हमारा आंकड़ा पूरा हो गया।”