spot_img

तैश में आकर मूणत ने पूछा, कौन है राहुल गांधी…पुलिस से विवाद में भूली मर्यादा

HomeCHHATTISGARHतैश में आकर मूणत ने पूछा, कौन है राहुल गांधी...पुलिस से विवाद...

रायपुर। राजधानी में रायपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करने कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे थे।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking: पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ़्तार, काला झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसीयों…

कांग्रेसी सिंधिया का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। इतने में इस बात की भनक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिली। जिसके बाद पुरे कार्यकर्ताओं ने तगड़ी घेराबंदी कर दी।

इसी बीच दोनों पार्टी के नेताओ में झड़प भी हुई। जिसका बिच बचाव करने सूबे के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत पहुंचे। मूणत इस मामलें में शहर के आला पुलिस अफसरों से बात करते उनकी दलीलों से भड़क उठे। इतना ही नहीं राजेश मूणत ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए ये तक कह दिया के हमने भी 15 साल राज किया है।

इसके बाद ही मूणत को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया, और विधानसभा थाने लगाई। इधर राजेश मूणत की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है, जिसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता विधानसभा थाने का घेराव करने पहुंचे।

थाने में जामकर तोड़फोड़

इधर राजेश मूणत की गिरफ्तारी के बाद पहले तो उन्हे सिविल लाइन थाने लाया गया, जिसके कुछ देर बाद ही उन्हे यहाँ से विधानसभा थाना ले जाया गया।

भैयाजी ये भी देखे : प्राचीन महामाया देवी मंदिर में शुरू हुई होली की तैयारी, हुई…

इस बीच विधानसभा थाने में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे और जमकर तोडफोड की है। थाने में राजेश मूणत पर हाथ उठाए जाने की खबर सुनकर भाजपा के कार्यकर्ता गुस्से में हैं। जिसके बाद वहाँ कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है।