spot_img

Breaking: पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ़्तार, काला झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसीयों से विवाद

HomeCHHATTISGARHBreaking: पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ़्तार, काला झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसीयों से...

रायपुर। राहुल गांधी को भाजपा के नेताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बाद से प्रदेश में सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता आज केंद्रीय मंत्री केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे।

भैयाजी ये भी देखे : प्राचीन महामाया देवी मंदिर में शुरू हुई होली की तैयारी, हुई…

इस दौरान पहले तो कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेसियों का हो हल्ला देख भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी कार्यक्रम स्थल से बाहर आए।

ऐसा बताया जा रहा है कि उसी वक्त पुलिस अफसरों और कांग्रेस के नेताओं से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत का वाद विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तार कर लिया है।

भैयाजी ये भी देखे : वनाधिकार की मांग को लेकर किसान सभा ने सरपंच को सौंपा…

बताया जा रहा है कि मूणत को गिरफ्तार कर विधानसभा थाने ले गई है। जिसके बाद से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा विधानसभा थाने में लग रहा है। फिलहाल इस मामले में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।