spot_img

IPL 2022 : नीलामी की फाइनल लिस्ट ज़ारी, दुनियाभर के 590 क्रिकेटर शामिल

HomeSPORTSIPL 2022 : नीलामी की फाइनल लिस्ट ज़ारी, दुनियाभर के 590 क्रिकेटर...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फाइनल लिस्ट ज़ारी कर दी गई है। इस लिस्ट में दुनियाभर के कुल 590 क्रिकेटर मैदान में हैं।

भैयाजी ये भी देखे : रूस में शूट कर रही ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना… कहा – उम्मीद है लोग पसंद करेंगे

बताया जा रहा है कि इस सीजन के लिए नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। यह आईपीएल का 15वां सीजन होगा। इस बार विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े सितारे भी इस टूर्नामेंट में चार चांद लगाने के लिए एक साथ दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक IPL 2022 के नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 590 प्लेयर्स में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जब कि 355 अनकैप्ड प्लेयर हैं। इसके आलावा इस लिस्ट में शामिल सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शुमार करने के लिए फ्रेंचआइजी की तरफ से बोली लगाई जाएगी।

IPL 2022 में दो करोड़ है न्यूनतम क़ीमत

बीसीसीआई की तरफ से ज़ारी एक बयान में ये कहा गया है कि दो करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है और 48 खिलाड़ियों ने खुद को इस वर्ग में रखने का फैसला किया है। 1.5 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं, जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं।

इस सीजन में 10 टीमें लेंगी हिस्सा

10 आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद भी कुछ के लिए बोली लगाएंगे।

भैयाजी ये भी देखे : भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा “लीडर बनने के लिए कप्तान होना जरुरी नहीं”

इधर फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिन्दु हसरंगा जैसे सबसे बड़े क्रिकेट नाम लिस्ट में शामिल हैं।