spot_img

प्रदेश की 28 नदियों के किनारे हरियाली लगाएगा वन विभाग

HomeCHHATTISGARHप्रदेश की 28 नदियों के किनारे हरियाली लगाएगा वन विभाग

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते मानसून सीजन (CG NEWS) के दौरान राज्य की 28 नदियों के तट पर करीब 11 लाख पौधे रोपे गए हैं। इनमें फलदार व औषधीय पौधों के साथ इमारती लकड़ी के पौधे शामिल हैं। इसका रकबा करीब 978.785 हेक्टेयर है। वन विभाग के अफसरों के अनुसार इससे न केवल पर्यावरण में सुधार होगा बल्कि नदी तट का कटाव भी रुकेगा। नदी के किनारे पौधा रोपण की योजना का प्रस्ताव करीब पांच वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन इस पर अब अमल हो पाया है।

भैयाजी यह भी देखे: अवैध प्लाटिंग करने वाले 200 रसूखदारों पर कार्रवाई करना भूला नगर निगम

सरगुजा की रेड़ नदी के तट पर लगाए गए सबसे ज्यादा पौधे

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी (CG NEWS)  ने बताया कि रेड़ नदी के किनारे 150 हेक्टेयर क्षेत्र में एक लाख 65 हजार पौधे लगाए गए हैं। वहीं, सेंदुर नदी तट के 135 हेक्टेयर एक लाख 49 हजार पौधे रोपे गए हैं। इसी तरह बनास और महान नदी तट के 70-70 हेक्टेयर रकबा में 77-77 हजार पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग के अफसरों के अनुसार रेड जिसे रिहंद नदी भी कहते हैं। यह नदी मुख्य रूप से सरगुजा क्षेत्र में बहती है। महान, मोरनी, घुनघुट्टा व गोबरी समेत इसकी कई सहायक नदियां हैं।

आबादी क्षेत्रों में रुकेगा वन्य जीवों का आना

प्रदेश में बंदर, भालू और हाथी समेत अन्य वन्य जीव बड़ी संख्या (CG NEWS)  में इंसानी बस्तियों तक पहुंच जाते हैं। विशेषज्ञो की वन्य जीव भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों की तरफ आते हैं। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने जंगल और उसके आसपास के क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाने का फैसला किया है।

जंगलों में की गई है 25 लाख सीड बाल की बोआई

इस वर्ष जुलाई में राज्य राज्य के वन और वनेत्तर क्षेत्रों में 25 लाख सीड बाल की बोआई की गई। इसमें 50 हजार किलो फलदार पौधों के बीज और छह हजार 500 किलो सब्जी बीज शामिल थे। इसमें मुख्य रूप से बेर, जामुन, बेल, सीताफल, करौंदा, लौकी, बरबट्टी, भिंडी, बैंगन व मुनगा आदि के बीज थे।