spot_img

बिरगांव नगर निगम में पड़े-पड़े ई-रिक्शा हो रहे कबाड़

HomeCHHATTISGARHबिरगांव नगर निगम में पड़े-पड़े ई-रिक्शा हो रहे कबाड़

रायपुर। बिरगांव में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए बिरगांव (BIRGAV NEWS) निगम ने एक साल पहले 53 ई-रिक्शा खरीदा था। जिसमें सिर्फ 27 रिक्शा ही चल रहे हैं, बाकि के ई-रिक्शा खड़े-खड़े खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह है कि ई-रिक्शा चलाने के लिए कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं को ड्राइविंग के लिए ट्रेनिंग देना था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निगम महिलाओं को ट्रेनिंग नहीं दे पाया है। निगम के अधिकारी का कहना है कि ई-रिक्शा महिलाओं को चलाना है जैसे-जैसे महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है उनको ई-रिक्शा दिया जा रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: अवैध प्लाटिंग करने वाले 200 रसूखदारों पर कार्रवाई करना भूला नगर निगम

कचरे से खाद बनाने के लिए बिरगांव में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से रावणभाठा, उरकुरा, बिरगांव, खरोरा, उरला, अछोली समेत सात जगहों पर एसएलआरएम सेंटर (BIRGAV NEWS)  का निर्माण किया है। रिक्शा से कचरा एकत्र करने में महिलाओं का पूरा दिन निकल जाता है। इसलिए निगम ने महिलाओं के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए 53 ई-रिक्शा खरीदा गया था। लेकिन ट्रेनिंग के अभाव में ई-रिक्शा पड़े-पड़े कबाड़ हो रहा है।

बैटरी हो सकती है खराब

निगम में ई-रिक्शा लंबे समय (BIRGAV NEWS)  से खड़ा है। इससे बैटरी खराब होने की आशंका है। निगम के अधिकारी का कहना है कि ज्यादातर ई-रिक्शा का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ट्रेनिंग के बाद उनको ई-रिक्शा दिया जाएगा।

जानिए ई-रिक्शा खरीदने का मकसद

नगर निगम का ई-रिक्शा खरीदी करने का मकसद था कि निगम के प्रत्येक वार्डों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन समय पर होगा। क्योंकि ई-रिक्शा से महिलाएं समय से वार्ड में पहुंचकर घरो से कचरा लेकर सीधे र्ई-रिक्शा में डालकर ले जाएंगी। बैटरी से चलने के कारण इससे प्रदूषण नाम मात्र भी नहीं फैलेगा। बिरगांव नगर निगम के आयुक्त श्रीकांत वर्मा ने कहा कि डोर- टू -डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं के लिए 53 ई-रिक्शा खरीदा गया है। एक सप्ताह के भीतर महिलाओं को ई-रिक्शा बांट दिया जाएगा।