spot_img

IPL 2020 : दिल्ली और मुंबई के बीच शुरू होगा हाईवोल्टेज मैच

HomeSPORTSIPL 2020 : दिल्ली और मुंबई के बीच शुरू होगा हाईवोल्टेज मैच

वेबडेस्क। IPL 2020 में आज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। आज के इस मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ज़बरदस्त मुकाबला होगा। ये मैच शेख जाएद स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2020 के इस सीजन में अब तक दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है।

दोनों टीमें बेहद सधी हुई पारियां खेलने वाली है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों जगह दोनों टीमें अच्छी हैं। मैच के दिन जो टीम बड़े मैच के दबाव को झेल पाने में सक्षम साबित होगी वो जीत हासिल करेगी।
दिल्ली के पास फ़ार्म में चल रहे बल्लेबाजों में पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत है। हालाँकि शिखर धवन जिस खेल के लिए जाने जाते है उसका अब तक इंतज़ार है।

भैयाजी ये भी देखे : IPL 2020 : मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा आज बना सकते है रिकार्ड

इन तीनों में से अगर कोई भी चल गया तो दिल्ली के लिए बड़ा स्कोर करना आसान होगा। वहीं मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा जैसा विश्व स्तरीय बल्लेबाज और क्विंटन डी कॉक जैसा खिलाड़ी है। यह दोनों बल्लेबाज फॉर्म में हैं और दिल्ली अगर इन दोनों को जल्दी आउट कर लेती है तो मुंबई पर दबाव बढ़ जाएगा।

टीमें (सम्भावित) :
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।