spot_img

मरवाही उपचुनाव : भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, मरवाही से डॉक्टर लड़ेंगे चुनाव

HomeCHHATTISGARHBILASPURमरवाही उपचुनाव : भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, मरवाही से डॉक्टर...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मरवाही विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। शनिवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने आज उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जिसमें देशभर के 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी का नाम जारी कर उन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

भैयाजी ये भी पढ़े :मरवाही : कांग्रेस नेता ने चुनाव से पहले बढ़ाई पार्टी की चिंता, खुद को बताया प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा सीट पर डॉ गंभीर सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ गंभीर सिंह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक है। जिनके नाम पर मुहर प्रदेश चुनाव समिति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति ने भी लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश इकाई से मरवाही विधानसभा चुनाव के लिए चुनिंदा नामों पर पैनल बनाया गया था। जिसमें से डॉक्टर गंभीर सिंह के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने अंतिम मुहर लगा दी है।