spot_img

लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज़, फिर भी लापरवाही…11 दिनों में 5 लाख रुपए जुर्माना

HomeCHHATTISGARHलगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज़, फिर भी लापरवाही...11 दिनों में 5 लाख...

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत राजधानी रायपुर में लगातार कोरोना के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। बावजूद इसके सूबे की राजधानी की जनता इस महामारी को लेकर कितनी सजग है, इस बात का सबुत निगम के कुछ आंकड़ें देते है।

भैयाजी ये भी देखें : गणतंत्र दिवस : राजधानी में राज्यपाल अनुसईया और बस्तर में भूपेश…

दरअसल केंद्र और राज्य सरकार के तमाम गाइडलाइन में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की बात कई दफ़े कही गई है। बावजूद इसके रायपुर के लोग इन बातों के लिए बिल्कुल भी सजग नहीं है।

महज़ 11 दिनों में ही नगर निगम रायपुर सीमा के अंदर 7320 लोगो के खिलाफ मास्क नहीं पहनने पर चालानी कार्यवाही की गई है। इन लोगो से निगम के ख़ाते में 5 लाख 58 हज़ार 270 रुपए की आवक हुई है। इस जाँच पड़ताल में तैनात निगम का स्वास्थ्य विभाग और महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से ये कार्यवाही कर रही है।

भैयाजी ये भी देखें : CG Breaking : कोविड संक्रमण नियंत्रण के लिए कलेक्टरों को निर्देश,…

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनो में प्रतिदिन मास्क नहीं पहनने वालों को जागरूक करने के लिए अभियान ज़ारी है। इस अभियान के तहत 31 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक 11 दिनों में 7320 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण उन्हें समझाईश देकर उनसे कुल 5 लाख 58 हज़ार 270 रू. का जुर्माना वसूला गया है।