spot_img

दिल्ली में कोरोना के 50 प्रतिशत इजाफा, मई के बाद सबसे ज्यादा केस मिले आज

HomeNATIONALदिल्ली में कोरोना के 50 प्रतिशत इजाफा, मई के बाद सबसे ज्यादा...

दिल्ली। दिल्ली में ओमिक्रॉन (OMICRON) के खतरे के बीच कोरोना मामलों में 50 प्रतिशत का भारी इजाफा दर्ज किया गया। राजधानी में रविवार को 2716 लोग संक्रमित पाए गए और एक मौत हुई। वहीं, कोविड पॉजिटिविटी रेट 3.64 प्रतिशत दर्ज की गई।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

9170 लोग संक्रमित पाए गए

महाराष्ट्र में 9170 लोग संक्रमित पाए गए। 1445 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 66.87 लाख लोग संक्रमण (OMICRON)  की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 141533 लोगों की मौत हो गई। 32 हजार 225 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : वैष्णो देवी हादसा: हेल्पलाइन नंबर जारी, माता वैष्णो देवी यात्रा भी बहाल

4512 लोग संक्रमित पाए गए

पश्चिम बंगाल में 4512 लोग संक्रमित पाए गए। 1913 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.42 लाख लोग संक्रमण दिल्ली में कोरोना के 50 प्रतिशत इजाफा, मई के बाद सबसे ज्यादा केस मिले आजकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19773 लोगों की मौत हो गई। 13300 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2435 लोग संक्रमित पाए गए

केरल में 2435 लोग संक्रमित पाए गए। 2704 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48035 लोगों की मौत हो गई। 18904 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2716 लोग संक्रमित पाए

दिल्ली में 2716 लोग संक्रमित पाए गए। 765 लोग ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.50 लाख लोग संक्रमण (OMICRON)  की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 हजार 108 लोगों की मौत हो गई। 6360 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

1489 लोग संक्रमित पाए गए

तमिलनाडु में 1489 लोग संक्रमित पाए गए। 611 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36784 लोगों की मौत हो गई। 8340 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।