spot_img

बड़ी खबर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया का दौरा, तमाम पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया का दौरा, तमाम पदाधिकारियों...

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। पुनिया इस दौरान जिले अध्यक्षों की एक अहम बैठक भी लेंगे। इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी उपस्थित रहेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : पुलिस बल के साथ सीएम का नया साल, कहा “नक्सल क्षेत्र…

इसके आलावा पुनिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश मोर्चा संगठन- सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक भी लेंगे। इस बैठक में बूथ कमेटी सदस्यता अभियान एवं भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा की जायेगी।