spot_img

बिगड़ा देश में मौसम, भारी बारिश, शीतलहर, बर्फबारी

HomeNATIONALबिगड़ा देश में मौसम, भारी बारिश, शीतलहर, बर्फबारी

दिल्ली। साल के आखिरी दिन देश में मौसम (MAUSAM) ने अचानक करवट ले ली और अलग-अलग राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई में भारी बारिश होने के कारण हालात खराब हो गए।

यहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। बर्फबारी के लुत्फ लेने के लिए यहां भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हैं लेकिन कई स्थानों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना भी आ रही है। वहीं मैदानी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में शीत लहर के कारण लोगों तेज ठंड से परेशान है।

भैयाजी ये भी देखे : यूपी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद, महाराष्ट्र में भी फैसला जल्द

चेन्नई में भारी बारिश, 3 लोगों की मौत

चेन्नई में कई स्थानों पर भारी बारिश (MAUSAM) हो रही है। यहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। चेन्नई में भारी बारिश के कारण शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक माउंट रोड, पूनमल्ली रोड पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। भारी बारिश के बीच  डैम से 1000 क्यूसेक पानी भी छोड़ा गया है जिसके बाद चेन्नई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार, झारखंड ठंड की आगोश में नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह में कुहासा रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में आज दिनभर शीतलहर चलेगी। कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान नीचे जाने के कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है।

मौसम विज्ञान विभाग (MAUSAM) ने अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ ही होगी। राज्य में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि घना कोहरा छाये रहने और ओस पड़ने की संभावना है।

इन राज्‍यों में अगले 7 दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि 5 से 7 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।