spot_img

धान खरीदी : 28 दिनों में 52 लाख मीटरिक टन ख़रीदी, 9150.68 करोड़ रूपए जारी

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी : 28 दिनों में 52 लाख मीटरिक टन ख़रीदी, 9150.68...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 28 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 64 हजार 429 किसानों से 52 लाख 21 हजार 803 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 9150.68 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 05 हजार 318 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 14,93,886 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

धान खरीदी में राजनांदगांव अव्वल

धान खरीदी के 28वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,81,032 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4,51,051 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,81,628 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।