spot_img

निकाय चुनाव अपडेट : बिरगांव में 35% मतदान, भानुप्रतापपुर में भिड़े कार्यकर्ता

HomeCHHATTISGARHनिकाय चुनाव अपडेट : बिरगांव में 35% मतदान, भानुप्रतापपुर में भिड़े कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान ज़ारी है। सूबे के 15 नगरपालिकाओं के कुल 370 वार्डो में आम निर्वाचन एवं 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों का उप निर्वाचन के लिए मतदान किए जा रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : गोधन न्याय योजना के 3 करोड़ 93 लाख रूपए किए ज़ारी,…

इसके तहत भिलाई, बिरगांव, रिसाली और भिलाई चरोदा नगर निगम में भी मतदान जारी है। जिसमें बिरगांव में 35% मतदान किया जा चुका है। वही भिलाई नगर निगम में 12.70% मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा रिसाली नगर निगम में 21.85% मतदान हो चुका है। चरोदा नगर निगम में 14.37% मतदान हो चुके है।

गौरतलब है कि प्रदेशभर के नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन में 3,87,530 पुरूष मतदाता, 3,90,843 महिला मतदाता, 47 अन्य मतदाता, कुल 7,78,420 मतदाता एवं उप निर्वाचन में 13,225 पुरूष मतदाता, 13,668 महिला मतदाता, 03 अन्य मतदाता, कुल 26,896 मतदाता निर्वाचन में भाग ले रहे है। आयोग द्वारा मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया गया है। मतदान के लिए आम निर्वाचन हेतु कुल मतदान केन्द्र 1,000 तथा उप निर्वाचन हेतु कुल 37 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जहाँ मतदान किए जा रहे है।

कांकेर के भानुप्रतापपुर में भिड़े कार्यकर्ता

इधर प्रदेशभर में चल रहे मतदान के बीच भानुप्रतापपुर से विवाद की खबर सामने आई है। यहां मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ है। ये विवाद इतना बढ़ा के मामलें में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद बीच-बचाव करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

भैयाजी ये भी देखे : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, ठंड से ठिठुरे मतदाता,…

वहीं दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज़ कराई है। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में उपचुनाव के लिए मतदान किए जा रहे है, जहाँ विवाद के चलते मतदान प्रक्रिया कुछ देर तक प्रभावित भी थी, फिलहाल पुलिस ने स्थिति को संभाला हुआ है।