spot_img

गोधन न्याय योजना के 3 करोड़ 93 लाख रूपए किए ज़ारी, CM ने की पैरा दान की अपील

HomeCHHATTISGARHगोधन न्याय योजना के 3 करोड़ 93 लाख रूपए किए ज़ारी, CM...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

भैयाजी ये भी देखे : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, ठंड से ठिठुरे मतदाता,…

जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसंबर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी दौरान पर गौठान मेप एप का भी शुभारंभ करेंगे। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी ,भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10584 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है,

भैयाजी ये भी देखे : थमा चुनावी शोर, घर घर पहुंचेंगे प्रत्याशी, बिरगांव में 80 हज़ार मतदाता करेंगे मतदान

जिसमें से 7836 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। जिसमें से 2029 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। इसके साथ ही सीएम भूपेश ने पैरा दान करने की अपील की गई। उन्होंने जिलों के कलेक्टरों से भी इस संबंध में किसानों से चर्चा कर बात की है।