spot_img

दुबई नहीं दिल्ली में बॉयफ्रेंड सूरज की दुल्हन बनेंगी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय, वैन्यू पर सस्पेंस…

HomeENTERTAINMENTदुबई नहीं दिल्ली में बॉयफ्रेंड सूरज की दुल्हन बनेंगी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय,...

मुंबई। सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरों से और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से कोहराम मचाने वाली मौनी रॉय जनवरी में सात फेरे लेंगी। मौनी अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करने वाली हैं।

भैयाजी ये भी देखे : सर्द मौसम में ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने बढ़ाया पारा, ब्लू बिकनी में शेयर की तस्वीरें

पहले मौनी-सूरज दुबई में शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, जिसे कैंसल कर अब दोनों ने भारत में ही अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है।

दोनों के परिवार वालों ने मिलकर ये फैसला किया है कि वे दुबई की जगह देश की राजधानी दिल्ली में सात फेरे लेंगे। मौनी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बना चुकी हैं,

वहीं बॉयफ्रेंड से मंगेतर बने सूरज दुबई बेस्ड बैंकर और बिजनेसमैन हैं। हालाँकि सूरज बेंगलुरू की एक जैन फैमिली से हैं। मौनी और सूरज 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मौनी रॉय के नए प्रोजेक्ट्स में अयान मुखर्जी की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी इंपॉर्टेंट रोल में होंगे।

कुछ दिनों पहले मौनी “दिल गलती कर बैठा है” म्यूजिक वीडियो में सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ नजर आई थी।