spot_img

किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या में हुई वृद्धि

HomeCHHATTISGARHकिसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या में हुई वृद्धि

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओ (Janjgir-Champa News) से खेती किसानी के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कृषि ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। किसान हितैषी योजनाओं के चलते जांजगीर-चांपा जिले में भी पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। खरीफ विपर्णन वर्ष 2021-22 में 1 लाख 94 हजार से अधिक किसानो ने पंजीयन करवाया है।

भैयाजी यह भी देखे:  लाखों की गड़बड़ी का आरोप, छत्तीसगढ़ के 9 जेलर जांच के दायरे में

20 नये उपार्जन केन्द्रो का गठन

राज्य में समर्थन मूल्य (Janjgir-Champa News)  पर सबसे अधिक धान खरीदी जांजगीर-चांपा जिले में होती है। इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 196 सहकारी समितियों के माध्यम से 231 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 94 हजार से अधिक किसानो से धान उपार्जन किया जाएगा। विगत 3 वर्षो में 75 नई समितियां और 20 नये उपार्जन केन्द्रों का गठन किया गया है। विगत 3 वर्ष पहले तक जिले में 121 समितियां और 211 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाती थी।

संख्या में लगातार वृद्धि हो रही

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी (Janjgir-Champa News)  योजनाओं से किसान प्रोत्साहित हुए हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। खरीदी गए धान की मात्रा में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। विपणन वर्ष 2019-20 में 1 लाख 69 हजार 54 किसानों ने 32 लाख 77 हजार 622 क्वींटल धान बेचा था। इसी प्रकार विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के 1 लाख 83 हजार 529 किसानो ने 79 लाख 82 हजार 743 क्वींटल धान बेचा था। खरीफ विपर्णन वर्ष 2021-22 में 1 लाख 94 हजार से अधिक किसानो ने पंजीयन करवाया है।