spot_img

दिग्विजय सिंह की योगी आदित्यनाथ को नसीहत, मोदी से न पढ़े इतिहास और भूगोल

HomeCHHATTISGARHदिग्विजय सिंह की योगी आदित्यनाथ को नसीहत, मोदी से न पढ़े इतिहास...

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं सुने पर हमला किया है।

भैयाजी ये भी देखें : Petrol Diesel Price : फिलहाल नहीं बदली क़ीमतें, रायपुर में ये…

दिग्विजय सिंह ने कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार अहम और अहंकार में डूबी सरकार है। जिस तरह से उनका अहंकार बढ़ते जा रहा है तो उनका अंत निश्चित है।” इसके आलावा योगी आदित्यनाथ के नाम बदलने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने तंज़ कस्ते हुए कह दिया कि “इतिहास और भूगोल महंत योगीनाथ जी मोदी जी से न पढ़े।”

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : सीएम भूपेश बघेल के पिता ICU में भर्ती,…

दरअसल दिग्विजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने और उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि “देवव्रत सिंह के देहांत का समाचार सुनकर स्तब्ध हो गया था। आख़िर किसे मालूम था कि देवव्रत इतने जल्दी चले जाएंगे। हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है, उनके निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है।