spot_img

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बढ़ी ठंड, बदल गई स्कूल की टाइमिंग

HomeNATIONALउत्तर प्रदेश और राजस्थान में बढ़ी ठंड, बदल गई स्कूल की टाइमिंग

दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य मैदानी राज्यों में तापमान (MAUSAM) में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह काफी ठिठुरन भरी हो गई है। यही कारण है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में स्कूल टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है।

सुबह की धुंध से बच्चों की परेशानी

सुबह की धुंध (MAUSAM)  के कारण बच्चों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में औसत तापमान करीब 20 डिग्री रहा। तेज ठंड के कारण स्कूलों ने अपनी टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। इसके अलावा राजस्थान में भी 16 अक्टूबर से विंटर सेशन शुरू हो जाएगा और स्कूल की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक लगेगी।

भैयाजी ये भी देखें : PM मोदी आज इन लोगों के खातों में भेजेंगे 700 करोड़ रुपए

CBSE स्कूलों में भी बदला समय

उत्तर प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों में भी समय बदल दिया गया है। पश्चिमी यूपी में मेरठ सहित मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के CBSE स्कूलों में समय बदल दिया गया है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक का समय बदला गया है। अब सुबह 7.30 बजे से खुलने वाले स्कूल 8.30 बजे से ओपन होंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह रहती है धुंध

दिल्ली में फैले प्रदूषण का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी देखने को मिल रहा है। दिवाली के बाद से ही पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ने के साथ PM 2.5 का स्तर भी हवा में बढ़ा है। सुबह के समय धुंध रहती है, ऐसे में प्रदूषण के बीच से गुजर कर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। इससे बचने के लिए भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ज्यादातर स्कूल शहर से बाहर हैं, इसलिए दूर से आने वाले बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों ने यह फैसला लिया है।

राजस्थान में भी 16 नवंबर से बदलेगा समय

वहीं दूसरी ओर तेज ठंड (MAUSAM) के कारण राजस्थान में भी स्कूलों का समय बदला गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने भी सर्दी के चलते 16 नवंबर से स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। राज्य में 16 नवंबर से कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।