spot_img

बड़ी खबर : भाजपा के दीपावली मिलन में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं का होगा प्रवेश

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : भाजपा के दीपावली मिलन में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के द्वारा आरंग में 12 नवंबर को दिवाली मिलन उत्सव कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रवेश भी कराए जाने की बात भी कहीं जा रही है।

भैयाजी ये भी देखें : राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, रुका भुगतान नहीं हुआ तो कटवाएंगे…

जानकारी के मुताबिक इस दिवाली मिलन उत्सव पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे। जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे। भाजपा के नशा मुक्ति अभियान छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी वर्ग हताश और परेशान हैं।

कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी ही सरकार के रवैए से नाराज है। 3 सालों में कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं का ही शोषण किया और जनता का शोषण किया है। इसलिए भाजपा के दिपावली मिलन के कार्यक्रम के दौरान आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5000 की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रवेश होगा।”

अपना विकास कर रहे विधायक

मनहरे ने यह भी बताया कि “आरंग क्षेत्र से विधायक और समाज के मंत्री ही समाज के उत्थान नहीं कर रहे है, बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हुए है। उन्हें अपने विधानसभा की ना तो जनता की परवाह है और ना ही क्षेत्र के विकास की। वह केवल अपना ही विकास कर रहे है।”

भैयाजी ये भी देखें : राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, रुका भुगतान नहीं हुआ तो कटवाएंगे…

मनहरे ने आगे कहा कि “हवाई लैंडिंग कर आरंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले वर्तमान में स्थानीय विधायक और मंत्री को आने वाले समय में आरंग विधानसभा क्षेत्र के जनता सबक सिखाएगी।”