spot_img

भाजपा सांसद ने छत्तीसगढ़ में बताई राहुल प्रियंका की जरुरत, ये है वज़ह…

HomeCHHATTISGARHभाजपा सांसद ने छत्तीसगढ़ में बताई राहुल प्रियंका की जरुरत, ये है...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जरुरत बताई है। भाजपा सांसद ने दोनों नेताओं को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह भी किया है।

राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश में हुए दुष्कर्म और उस पर हो रही सियासत पर ये तंज़ कसा है। सांसद पांडेय ने हाथरस में चल रहे सियासी पैतरों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एक बार छत्तीसगढ़ भी आना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि “राजनांदगाँव के कांकेतरा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ, बलरामपुर में हुए बलात्कार पर मंत्री जी विवादित टिपण्णी करते है। ऐसे में यहाँ के पीड़ितों से भी मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आना चाहिए।”

भैयाजी ये भी देखे : बलरामपुर रेप : मंत्री डहरिया के बयान से मचा बवाल

गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय आईटी और इंश्योरेंस कमिटी की बैठक में शरीक होने दिल्ली रवाना हो रहे थे। उन्होंने आगे कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए धान खरीदी मामलें पर भी निशाना साधा है। पांडेय ने कहा “प्रदेश में 01 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होनी चाहिए। इसके साथ ही धान खरीदी का लक्ष्य कम से कम 90 लाख मीट्रिक टन रकः जाना चाहिए। हर एकड़ में 20 क्विंटन धान की खरीदी राज्य सरकार को करना ही होगा। भाजपा इस मामलें में भी सड़क की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी है। “