spot_img

BREAKING: अपने ही साथियों पर CRPF के जवान ने की फायरिंग, 4 की मौत, 3 जवान घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARBREAKING: अपने ही साथियों पर CRPF के जवान ने की फायरिंग, 4...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में एक CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोली (Gun Shot) चला दी है। इस घटना में मौके पर चार जवानों की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर (Gun Shot)  बनी हुई है।

भैयाजी ये भी देखे: हुक्का बार में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, संचालक सहित 6 गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद (Gun Shot)  हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात में कई जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर और हैदराबाद भेजने की तयारी की जा रही है। हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।