spot_img

Video : राजौरी LOC में दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों को खिलाई मिठाई

HomeNATIONALVideo : राजौरी LOC में दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों को...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे।

भैयाजी ये भी देखे : Petrol Diesel Price : केंद्र ने घटाई क़ीमत, जनता खुश, पंप… 

ये समारोह राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) नौशेरा सेक्टर में आयोजित किया गया था। यहां उन्होंने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी हर साल दीपावली और होली का पर्व जवानों के साथ मनाते है। साथ ही अग्रिम चौकियों का निरीक्षण भी करते है।

सैनिकों के साथ दीपों का त्योहार मनाने का प्रधानमंत्री का फैसला ऐसे समय में आया है जब सेना पुंछ और राजौरी के जुड़वां जिलों में सबसे लंबे समय तक आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक को अंजाम दे रही है। 2019 के बाद यह दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री में राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे है।

नौशेरा में जवानों जोश भरते हुए PM मोदी ने कहा “आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा।

रक्षा बजट का करीब 65% खर्च देश के अंदर ही खरीद पर खर्च हो रहा है। आज देश के अंदर अर्जुन टैंक बन रहे हैं, तेजस जैसे एयरक्राफ्ट भी देश के अंदर बन रहे है। विजयदशमी के दिन 7 डिफेंस कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।”

LOC में बोले मोदी-दिया करारा जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि “सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वो हर देशवासी को गौरव से भर देता है। यहां शांति भंग करने के कई प्रयास हुए लेकिन हर बार करारा जवाब दिया गया।”

भैयाजी ये भी देखे : दीपावली : राज्यपाल, सीएम बघेल, डॉ.रमन और बृजमोहन ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि “राष्ट्र की सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका नई ऊंचाइयों को छू रही है। महिलाओं को अब सेना में स्थायी कमीशन दिया जा रहा है, प्रमुख सैन्य संस्थानों के दरवाजे भी अब महिलाओं के लिए खोल दिए गए है।”