spot_img

दीपावली : राज्यपाल, सीएम बघेल, डॉ.रमन और बृजमोहन ने दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHदीपावली : राज्यपाल, सीएम बघेल, डॉ.रमन और बृजमोहन ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

इधर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी दीपावली पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया। डॉ रमन ने कहा कि “दीपावली पर्व पर दीपक की रोशनी आपके घर-आंगन, जीवन में प्रकाश लाए।आँगन में बनी सुंदर रंगोली व दीपों की जगमगाहट के साथ सभी घरों को दीपावली पर माता लक्ष्मी जी के चरणकमल का स्पर्श प्राप्त हो। प्रभु श्रीराम का हर मन में वास हो, सुख, समृद्धि प्राप्त हो, यही मंगल कामना है।”

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी को प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माता लक्ष्मी आपके जीवन में ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, सुख, शांति, समृद्धि एवं धन-धान्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”