spot_img

दीपावली में माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने इन मुहूर्तों में करें पूजा, मिलेगा सौ फीसदी लाभ

HomeCHHATTISGARHदीपावली में माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने इन मुहूर्तों में करें पूजा,...

रायपुर। दीपावली का त्यौहार देशभर समेत छत्तीसगढ़ में भी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दीपावली बहुत ही प्रमुख और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : सुने मकान में चल रहा था Sex Racket, 9…

दिवाली की शाम को मुख्य रूप से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, कुबेर की पूजा होती है। वहीँ बंगाल में इस दिन माँ काली की आराधना की जाती है।

पुराणों के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या तिथि पर ही देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुईं थीं, दिपावाली की रात को पृथ्वी भ्रमण पर निकली थीं।

दीपावली की शाम को प्रदोष काल के समय लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि दिवाली की शाम को जिन घरों में विशेष साफ-सफाई और पूजा-पाठ होती है वहां पर मां लक्ष्मी सदैव के लिए अपना निवास बन लेती हैं।

दीपावली : रायपुर में ये है पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली पर माँ लक्ष्मी को प्राण करने के लिए शुभ लग्न और मुहूर्त में पूजा पाठ का भी विशेष महत्त्व है। रायपुर के माँ महामाया देवी मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि “इस बार की दीपावली में पूजन के लिए सभी मुहूर्त श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचांग के अनुसार दीपावली श्री महालक्ष्मी, गणेश आदि पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः: 6.00 से 7.30 तक, अभिजीत – सुबह 11.36 से 12.24 तक, लाभ का मुहूर्त मध्यान्ह 12.00 से 01.30 तक है।”

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : GPM एसपी पर हाथियों का हमला, गंभीर हालत…

पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि “इसके आलावा अमृत मुहूर्त दोपहर 1.30 से 3.00 तक, गोधूलि बेला का मुहूर्त शाम 4.34 से 6.10 तक, स्थिर लग्न शाम 6.03 से 8.02 तक, मिथुन लग्न रात्रि 8.02 से 10.15 तक, स्थिर सिंह लग्न – रात्रि 12.30 से 2.40 तक माँ लक्ष्मी का पूजन विधिविधान के साथ किया जा सकता है।”