spot_img

धनतेरस आज, दिन दिनभर दुर्लभ त्रिपुष्कार का शुभ मुहूर्त, जमकर करें खरीददारी…

HomeCHHATTISGARHधनतेरस आज, दिन दिनभर दुर्लभ त्रिपुष्कार का शुभ मुहूर्त, जमकर करें खरीददारी...

 

रायपुर। दिपावाली पर्व श्रृंखला की शुरुआत आज धनतेरस के त्योहार साथ हो रही है। आज के दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है।

धनतेरस के दिन सोने-चांदी और घर के लिए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। आज के धनतेरस में दिनभर दुर्लभ त्रिपुष्कार का शुभ मुहूर्त है।
मान्यता है इस दिन विधि विधान की गई पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि रहती है और भगवान कुबेर का वास बना रहता है।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त:

धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को सुबह 11.31 से होगी और समाप्ति 3 नवंबर को सुबह 09:02 पर हो रही है।

धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की जयंती के रूपों में 13 दीपों से लक्ष्मी आगमन का आगाज होता है। धनतेरस के दिन दीपदान और पूजन का अतिशुभ समय शाम 5 बजे से 06:30 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 06:30 मिनट से रात 08:11 मिनट का समय भी पूजा और दीपदान के लिए शुभ है।