spot_img

कांग्रेस सदस्यता अभियान: छत्तीसगढ़ में 10 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस सदस्यता अभियान: छत्तीसगढ़ में 10 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव, की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की सदस्यता अभियान (Congress Membership Campaign) पुस्तिका का विमोचन रखा गया तथा सदस्यता अभियान शुभारंभ की घोषणा की गयी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी संगठन जिलों में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी।

भैयाजी ये भी देखे : CM भूपेश ने 21 लाख किसानों के खाते में डाले 1510 करोड़

10 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा है कि कांग्रेस की सदस्यता अभियान के महापर्व का आज देशव्यापी शुरूआत हो रही है, जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब 6 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। उस दौरान 6 लाख से उपर लगभग सदस्य बनाये गये। इस वर्ष 10 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गो विशेषकर बुद्धिजीव और पत्रकारों  से भी आग्रह किया वे आये और कांग्रेस की सदस्यता लें। देश को आगे बढ़ाने के लिये आवश्यक है लोग कांग्रेस की सदस्यता लें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें। देश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है साथ ही नये लोगो को सदस्यता बनाना है। कांग्रेस की रीति नीति और गांधी जी के आदर्शो सत्य अहिंसा का पालन करने वाले को कांग्रेस का सदस्य बनाया जायेगा।

कांग्रेस का सदस्य बनना गौरव की बात: डां. चंदन यादव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Congress Membership Campaign) के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डां. चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेसदेश की वह पार्टी है जिसने देश की आजादी के साथ देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया कांग्रेस का सदस्य बनना गौरव की बात है। उन्होंने ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में गंभीरता से जुटना है।

राजीव भवन के कार्यक्रम (Congress Membership Campaign) के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शंकर नगर चौक में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 50 नये लोगो को अपने हस्ताक्षर से सदस्यता प्रदान किया।