spot_img

Breaking : ADG विवेकानंद सिन्हा को नक्सल मोर्चे की कमान, आदेश ज़ारी

HomeCHHATTISGARHBreaking : ADG विवेकानंद सिन्हा को नक्सल मोर्चे की कमान, आदेश ज़ारी

रायपुर। पुलिस विभाग में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। दुर्ग के आईजी के पद पर अब तक जिम्मेदारी संभाल रहे एडीजी विवेकानंद सिन्हा को एडीजी नक्सल ऑपरेशन का प्रभार सौंपा गया है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : सन्नी अग्रवाल कांग्रेस से निलंबित, PCC चीफ के सामने…

वही पुलिस महानिरीक्षक विशेष सूचना शाखा ओम प्रकाश पाल को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके लिए कृषि विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि ADG प्रमोट होने के बाद भी विवेकानंद सिन्हा बतौर दुर्ग के रेज़ आईजी अपनी जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे।

भैयाजी ये भी देखे : स्पंदन छत्तीसगढ़ एवं कवि संगम द्वारा रायगढ़ के पुसौर में काव्य…

ऐसे में अब उन्हें नक्सल मोर्चे की कमान सौप कर सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 31 जुलाई 2021 को IPS विवेकानंद सिन्हा को राज्य सरकार ने ADG प्रमोट किया था। 1996 बैच के IPS विवेकानंद सिन्हा के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर राज्य सरकार ने प्रमोशन दिया था।