spot_img

कवर्धा पहुंचे विष्णुदेव साय, विजय शर्मा समेत जेल में कैद कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

HomeCHHATTISGARHकवर्धा पहुंचे विष्णुदेव साय, विजय शर्मा समेत जेल में कैद कार्यकर्ताओं से...

कवर्धा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू समेत कई कार्यकर्ता आज कवर्धा जेल पहुंचे। जहाँ उन्होंने कवर्धा जेल में बंद पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

भैयाजी ये भी देखे : Video : NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकर्ता, गालीगलौच…लातघूसे

इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिआरियों ने प्रदेश सरकार पर छलपूर्वक राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही ये भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही उनका परिवार है। भाजपा इनके साथ हमेशा खड़ी है।

इस मामलें में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव सहाय ने कहा कि “कवर्धा में हुई छोटी घटना को कांग्रेस ने बड़ी घटना का रूप दिया। पुलिस, सत्ता के शह पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है। हमारी पार्टी हमारा परिवार है, इसलिए अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़े। जिस तरह हिन्दू धर्म का अपमान एक समुदाय विशेष के द्वारा किया गया। वह अत्यंत निंदनीय है।”

विद्वेष की राजनीति-पांडेय

इधर राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि “कांग्रेस के एक विधायक ने एक कर्मचारी को मारा, उसकी आँखें निकल आई, लेकिन विधायक के ऊपर कोई धारा नहीं लगी।

भैयाजी ये भी देखे : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ दूसरे…

कोई बताएगा कि विजय शर्मा ने किसको मारा ? जिसके ऊपर पुलिस ने बहुत सारी धाराएं लगाई है। ये पूरी विद्वेष की राजनीति है। भाजपा जेल में बंद हमारे कार्यकर्ताओं के साथ है, उनके परिवार के साथ है।”