spot_img

T20 world cup : भारत के साथ मैच से पहले न्यूज़ीलैंड को झटका, गुप्टिल हुए चोटिल

HomeSPORTST20 world cup : भारत के साथ मैच से पहले न्यूज़ीलैंड को...

मुंबई। T20 world cup में भारत के साथ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूज़ीलैंड टीम के ऑपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का पैर की उंगली में लगी है, जिसके बाद उनके अगले मैच में खेलना बेहद मुश्किल बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की फिल्म “तड़प” का टीज़र रिलीज़, दिखा ग्लैमरस लुक

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुए मैच के आखिरी दौर में चोटिल गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और हम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले 24 से 48 घंटों में चोट के बारे में कहना मुश्किल है।”

गौरतलब है कि T20 world cup में शारजाह के मैदान पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच में गुप्टिल ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। मैच के पावर प्ले में हारिस राऊफ की एक गेंद पर गुप्टिल को पैर की उंगली में चोट लग गई थी।

T20 world cup : न्यूज़ीलैंड को होगा नुक़सान

इसके आलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन पहले ही मांसपेशियों की परेशानी के कारण चोटिल है, जिसकी वज़ह से वे पाकिस्तान के साथ हुए मैच में नहीं खेले थे।

भैयाजी ये भी देखे : मलाइका अरोड़ा को हमेशा मुस्कुराते हुए देखना चाहते है अर्जुन

इसे देखते हुए भारत के साथ होने वाले बड़े मैच में न्यूजीलैंड को नुकसान उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 31 अक्टूबर रविवार को होना है।