spot_img

मलाइका अरोड़ा को हमेशा मुस्कुराते हुए देखना चाहते है अर्जुन

HomeENTERTAINMENTमलाइका अरोड़ा को हमेशा मुस्कुराते हुए देखना चाहते है अर्जुन

मुंबई। अपने डांस का लोहा मनवाने वाली बॉलीवुड की हॉट ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ब्यॉयफ्रेंड ने उन्हें हमेशा खुश देखने की बात कहीं है।

मलाइका के 48वें जन्मदिन पर उनके प्रेमी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शोशल मीडिया में शेयर की है।

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर मलाइका के बर्थडे सेलिब्रेशन में से एक है। तस्वीर में अर्जुन का लुक कैमरे की तरफ है जब कि मलाइका अर्जुन के माथे पर Kiss करती नजर आ रही हैं।

अर्जुन ने तस्वीर को कैप्शन दिया, “आज के दिन या किसी भी अन्य दिन मैं आपको मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।”

तस्वीर को वर्तमान में 453,173 लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन के दोस्तों और सहकर्मियों ने कई तहर के कमेंट भी किए।