spot_img

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, वफादारों को मिला टिकट

HomeNATIONALबिहार चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, वफादारों को...

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों (Congress candidate) की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस 40 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लडवाएगी।

कांग्रेस ने लिस्ट जारी करके जिन उम्मीदवारों (Congress candidate) की घोषणा की है, उनमें फुलपरास से कृपानाथ पाठक, कुशेश्वर स्थान से अशोक राम, बरबीघा से गजानंद शाही, करगहर से संतोष मिश्रा, राजापाकड़ से शशि रानी, टेकारी से अशोक गगन, हिसुआ से नीतू कुमारी, कुटुंबा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर, सिकंदरा से बंटी चौधरी, कहलगांव से सुभानंद मुकेश, वजीरगंज से अवेधश सिंह, विक्रम से सिद्धार्थ और बेगूसराय से अमिता भूषण शामिल है।

पहले चरण में 20 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस 20 सीटों (Congress candidate) पर चुनाव लड़ेगा। टिकट का बटवारा करने में कांग्रेस पदाधिकारियों ने वफादार और पुराने उम्मीदवरों को वरीयता दी है। कांग्रेस विधानसभा में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के पहले आरजेडी भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।