spot_img

कवर्धा केस : जेल में बंद विजय शर्मा से मिलने पहुंचे भाजपाई, कहा-बदले की कार्यवाही

HomeCHHATTISGARHकवर्धा केस : जेल में बंद विजय शर्मा से मिलने पहुंचे भाजपाई,...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव व प्रमुख लोगों ने रायपुर केंद्रीय जेल पहुंच कर भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की दमनकारी कार्यवाही की निंदा की।

भैयाजी ये भी देखे : AICC चीफ सोनिया गांधी ने कहा, BJP और RSS से निपटने…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विजय शर्मा की गिरफ्तारी और रातों रात कवर्धा से रायपुर सेंट्रल जेल लाया जाना प्रदेश सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करता हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार साम्प्रदायिक सामाजिक सद्भाव बहाल करने के बजाय बदलापुर की भावना से कार्य कर रही हैं।

भैयाजी ये भी देखे : सूरजपुर वनमंडल में एक मादा हाथी में लगा रेडियो कॉलर, “मैत्री”…

उन्होंने प्रदेश सरकार के दबाव में की गई कार्यवाही की निंदा की और कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ उन सभी के साथ खड़ा हैं, जिन पर दमनपूर्वक कार्यवाही की जा रही हैं। इस दौरान दीपक म्हस्के, गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, अनूप खेलकर, संजय कश्यप, राजेश गुप्ता, अभिजीत पांडेय, हरिवंश वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने विजय शर्मा से मुलाकात की।