spot_img

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को झंडी दिखाएंगीं प्रियंका, करेंगी बड़े ऐलान…

HomeNATIONALकांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को झंडी दिखाएंगीं प्रियंका, करेंगी बड़े ऐलान…

लखनऊ। यूपी चुनाव (UP CHUNAV) के लिए कांग्रेस पार्टी शनिवार से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद रहेंगे। बाराबंकी के अलावा आज ही सहारनपुर और वाराणसी से भी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करेगी।

भैयाजी ये भी देखे : दीपावली को लेकर पटाखों पर सरकार सख्त, पुलिस अधीक्षकों को जारी किए गए निर्देश

प्रियंका गांधी बाद में सहारनपुर और वाराणसी से शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा में भी शामिल होगीं। तीनों ही यात्राओं को बाराबंकी से प्रियंका गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। बाराबंकी में यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी शिक्षा और नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसान की कर्ज माफी, बिजली के दर आधे करने जैसे ऐलान कर सकती हैं। प्रियंका गांधी ऐलान कर चुकी हैं कि कांग्रेस यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी। इसके अलावा छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।

2 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालने की योजना

प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यूपी (UP CHUNAV)  के चार इलाकों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालने की योजना है। 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है। इस वजह से फिलहाल तीन यात्राओं का कार्यक्रम तैयार हुआ है जो बुंदेलखंड क्षेत्र, पश्चिमी यूपी क्षेत्र और अवध क्षेत्र में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। पूर्वी यूपी में यात्रा गोरखपुर रैली के बाद निकाली जाएगी, इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने बड़े वादों को लोगों के बीच लेकर जाएगी जिसे प्रतिज्ञा का नाम दिया गया है।

यहां निकलेगी यात्रा

योजना के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र में यह यात्रा बाराबंकी से शुरु होकर लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन होते हुए झांसी में जाकर खत्म होगी। इसी तरह पश्चिम यूपी क्षेत्र में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा तक यात्रा चलेगी। अवध क्षेत्र में यह यात्रा वाराणसी से शुरू होगी और चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली में जा कर खत्म होगी। इस दौरान प्रियंका गांधी की सभाएं भी होंगी।

कांग्रेस की नजर खास तौर पर महिला वोटरों पर

यूपी चुनाव (UP CHUNAV)  को लेकर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। अपने पुराने वोटबैंक की वापसी के अलावा कांग्रेस की नजर खास तौर पर महिला वोटरों पर भी है। प्रियंका गांधी लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष की असली भूमिका कांग्रेस निभा रही है। हाल में ही बनारस में बड़ी रैली कर कांग्रेस ने जता दिया कि उसकी ताकत लौट रही है। प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट (वाराणसी अवध) वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल होगें। प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा रूट (बाराबंकी बुन्देलखण्ड)-बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा। प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरा रूट( पश्चिम)-सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा