spot_img

छठ पूजा के लिए प्रदर्शन में घायल हुए सांसद मनोज तिवारी, अस्पताल में भर्ती

HomeNATIONALछठ पूजा के लिए प्रदर्शन में घायल हुए सांसद मनोज तिवारी, अस्पताल...

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन के भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए है। उन्हें इलाज़ के लिए सफदरगंज के अस्पताल में दाखिल किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : माँ दंतेश्वरी के दरबार में खत्म हुई मरकाम की पदयात्रा, मांगी…

प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल से भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हुए है। मनोज तिवारी की गर्दन के पास चोटें आई हैं।

आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के उत्सव को प्रतिबंधित करने के आदेश को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने भाजपा के एक प्रदर्शन के दौरान ये घटना हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : स्कुलों में कल से दशहरे की छुट्टी, दीपावली…

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में डीडीएमए द्वारा जारी ताजा कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार, शहर में छठ पूजा समारोह सार्वजनिक स्थानों पर करने से मना कर दिया गया है और लोगों को इसे अपने घरों में मनाने की सलाह दी गई है। जिसके खिलाफ सांसद मनोज तिवारी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है।