spot_img

माँ दंतेश्वरी के दरबार में खत्म हुई मरकाम की पदयात्रा, मांगी सूबे की खुशहाली

HomeCHHATTISGARHBASTARमाँ दंतेश्वरी के दरबार में खत्म हुई मरकाम की पदयात्रा, मांगी सूबे...

दंतेवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति,खुशहाली एवं समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा आज समाप्त हो गई।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : स्कुलों में कल से दशहरे की छुट्टी, दीपावली…

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की यात्रा आठ अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से पदयात्रा से आरंभ हुई जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुँची नौ अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची। पंडरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुँची।

ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची। इस पदयात्रा के दौरान तमाम लोगो और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। दंतेवाड़ा में मरकाम की इस पदयात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबीन्द्र कर्मा ने किया।

पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं पदयात्रीयो को रास्ते के किनारे मे पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे। पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमो का पालन करते हुवे पदयात्रा में शिरकत किये।

इस संबंध में प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि “पदयात्रा के दौरान ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुवे एवं गीदम तक पदयात्रा की।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो महिला समेत तीन माओवादी ढेर

आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर आज सुबह छः बजे माँ दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुवे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी और माँ दंतेश्वरी से प्रदेश की खुशहाली और जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।”