spot_img

बड़ी ख़बर : डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पुल से गिरी, 3 की मौत

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी पलट गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है, जब कि आधा दर्जन से भी ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा दुर्ग के अंजोरा-राजनांदगांव बायपास में उरला में हुआ है। इस सड़क हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। इनमें से 2 घायलों को बेहद गम्भीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है।

ये हादसा तब हुआ जब सभी श्रद्धालु नवरात्रि में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर डोंगरगढ़ से रायपुर वापसी कर रहे थे।लौटते वक्त श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी बायपास के बोगदा पुल से गिरी, जिससे ये भीषण हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रायपुर के अश्वनी नगर के रहने वाले है।

इधर इस हादसे में मृत 2 लोगों की पहचान नहीं हुई है। वहीं वाहन चालक पुरेन्द्र साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक इस गाड़ी में कुल 8 लोग सवार होकर दर्शन के लिए रायपुर से डोंगरगढ़ गए थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के उरला दामाद पारा के पास कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।