spot_img

मंत्री डहरिया के खिलाफ भाजयुमो उतरी सड़क पर, पुलिस ने बीच में रोका

HomeCHHATTISGARHमंत्री डहरिया के खिलाफ भाजयुमो उतरी सड़क पर, पुलिस ने बीच में...

रायपुर। दुष्कर्म के विवादित बयान पर घिरे सूबे के कद्दावर मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ भाजयुमो (Bhajumo) ने मोर्चा खोल दिया है। रायुपर के तेलीबांधा इलाके में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंत्री डहरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो (Bhajumo) के प्रदर्शनकारी मंत्री डहरिया को गेट वेल सून कार्ड देने उनके निवास जाने लगे।

प्रदर्शनकारियों की इस हरकत पर पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते रोक लिया, तो प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बीजेपी नेता श्रीचंद्र सुंदरानी ने कहा, कि मंत्री के बयान के बाद भाजयुमो (Bhajumo) के बैनर तले प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मंत्री ने पत्रकारवार्ता में 14 साल की मासूम के साथ हुई रेप की घटना को छोटी बताया था। मंत्री डहरिया को अपने बयान पर शर्म आना चाहिए।

मंत्री डहरिया छत्तीसगढ़ की बेटी के बारे में ऐसा बोल रहे थे। भाजयुमो ने सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री शिव डहरिया को पद से हटाने की मांग की है। भाजपा नेता श्रीचंद्र सुंदानी ने मंत्री को मानसिक रोगी कहा है। भाजपा नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मांग की है, कि वे जिस तरह से हाथरस गए थे, उन्हें वैसे ही छत्तीसगढ़ आना चाहिए। कांग्रेस पदाधिकारियों को देखना चाहिए, कि छत्तीसगढ़ में भूपेश राज के दरमियान किस तरह से मासूमों के साथ बलात्कार हो रहा है। आपको बता दे कि शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान मंत्री शिव डहरिया ने दुष्कर्म घटना को लेकर विवादित बयान दिया था। किरकिरी होने पर उन्होंने स्पष्टीकरण भी जारी किया था।