spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह का भाजपा प्रवेश

HomeNATIONALपूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह का भाजपा प्रवेश

पटना / पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बीजेपी प्रवेश किया है। बता दे कि साल 2015 में दिग्विजय सिंह की ब्रेन हेमरेज से मौत के बाद उनकी पत्नी भी राजनीति में एक्टिव रहते हुए सांसद रही । इधर श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) के भाजपा प्रवेश को लेकर यह अटकलें तेज हो गई है कि वो बिहार के बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

दिवंगत दिग्विजय सिंह की बात करें तो मात्र 55 साल के जीवन में दिग्विजय सिंह 5 बार संसद सदस्य रह चुके थे। तीन बार लोकसभा (1998,1999,2009) और दो बार राज्यसभा (1990, 2004) के सदस्य। इतना ही नहीं एनडीए के शासन काल में 1999-2004 के बीच दिग्विजय सिंह अटल बिहारी बाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके थे।

भैया जी ये भी देखे – hathras gang rape : मामला में आया नया मोड़, आरोपियों के पक्ष में उतरी 12 गांव की पंचायत, सांसद पर लगे आरोप

बताया जाता है कि पुरे प्रदेश में उनकी हठधर्मिता के अलग अलग किस्से मशहूर हैं। वह जार्ज फर्नाडिंस के सबसे करीबी माने जाते थे। इसी वजह से 2009 में हुए 15वीं लोकसभा चुनाव के वक्त उन्हें पार्टी ने लोकसभा का टिकट देने से इंकार कर दिया। उसके बाद भी दिग्विजय सिंह ने हार नहीं मानी और बिहार में जदयू की लहर होने के बाद भी बांका से लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजई हुए। पिछले कुछ समय से दिग्विजय सिंह बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे थे। उन्होंने कई मंचों पर नीतीश के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।