spot_img

कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे से अनजान मरकाम, बयानों पर कहा “सब नज़र में है..”

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे से अनजान मरकाम, बयानों पर कहा "सब...

रायपुर। सूबे में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के दर्जनभर से ज़्यादा विधायकों के दिल्ली दौरे से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम शायद अनजान है। हालाँकि जब उनसे कुछ देर बाद उन्ही विधायकों के मीडिया में दिए गए बयानों से जुड़ा सवाल हुआ तो उन्होंने सब नज़र में होने की बात कह दी।

भैयाजी ये भी देखे : टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, फैसला सुरक्षित…मुझे कांग्रेस पर भरोसा है

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को कांग्रेस भवन में एक पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। तभी उनसे मिडिया ने कांग्रेस के लगभग 15 विधायकों के दिल्ली दौरे पर सवाल दाग दिया।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कह दिया “इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री टीएस साहब दोनों ने भी कहा कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही थोड़ी है। हर कोई चाहता है हाई कमान मिले, अपनी बात करें, इसमें बुराई क्या है ?” विधायकों के दिल्ली जमावड़े की वज़ह पूछने पर उन्होंने सवाल को नज़र अंदाज़ किया।

जिसके बाद मीडिया की तरफ से उनसे इन विधायकों द्वारा कथित रूप से एक हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने का सवाल दागा गया। जिस पर मरकाम ने तल्खी दिखाई। उन्होंने कहा कि “ऐसी हमारी जानकारी में नहीं है। वे क्या ले गए है, नहीं ले गए ये वहीं विधायक ही बताएंगे। क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है इसकी जानकारी भी वे ही बताएंगे जो दिल्ली गए है।”

सब नज़र में है -मरकाम

इधर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम से जब विधायकों द्वारा दिए जा रहे तमाम बयानों पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि “क्या बयान दिए हैं, क्या बयान नहीं दिए हैं। जो मीडिया में बातें आईं हैं, वो सब संगठन के संज्ञान में है।”

भैयाजी ये भी देखे : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का ऐलान, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे…

मरकाम ने सख्ती से कहा कि “समय आने पर सब तय होगा क्या करना है, क्या नहीं करना।