spot_img

डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज़, कहा-“कांग्रेस में ढाई-ढाई साल का तमाशा”

HomeCHHATTISGARHडॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज़, कहा-"कांग्रेस में ढाई-ढाई साल...

धमतरी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर तीखा तंज़ कैसा है। डॉ रमन ने एक बार मुख्यमंत्री के नहीं होने वाले अपने बयान को दोहराते हुए सरकार पर हमला बोला है।

भैयाजी ये भी देखे : कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक, कामकाजों की हुई समीक्षा

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “आज राज्य में कोई मुख्यमंत्री अस्तित्व में नहीं है। कांग्रेस में ढाई-ढाई साल का तमाशा चल रहा है। उसका अंत नजर नहीं आ रहा है। तीन महीने का समय कांग्रेस सरकार ने आपसी खींचतान में बर्बाद किया है।”

डॉ सिंह ने आगे कहा कि “आलम ये है कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी कोई भी निर्णय लेने से डर रहें है। अब तो कांग्रेस की राजनीति में आंतरिक उथल पुथल की पराकाष्ठा दिखाई दे रही है।”

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आज धमतरी पहुंचे हुए थे। जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ रमन ने नक्सल मामलों में उठाए सवाल

इधर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य में बढ़ते नक्सली हिंसा पर भी सरकार के खिलाफ सवाल दागे है। उन्होंने कहा कि “इस सरकार की नक्सलियों पर कार्रवाई करने की कोई भी इच्छा शक्ति अब तक नज़र नहीं आई है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहुंचे जशपुर, जूदेव के परिजनों से…

सरकार के मंत्री सिर्फ बात करते हैं, आजतक कोई भी मंत्री बस्तर, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में जाकर अफसरों की मीटिंग लेने को तैयार नहीं है। इस सरकार के आने के बाद से ही नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है, नतीजतन अब माओवादी जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं।”