spot_img

कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक, कामकाजों की हुई समीक्षा

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक, कामकाजों की हुई समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा एवं सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने संभाग के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहुंचे जशपुर, जूदेव के परिजनों से…

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेवादल के कार्यों की सराहना की।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि “आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलवाने में कांग्रेस सेवा दल की विशेष भूमिका रहेगी।” इस कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष महिला पदाधिकारियों यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियो कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर ने अपने अपने कार्यों की जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : कोर्ट के अंदर चली गोलियां, गैंगस्टर गोगी समेत…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल की संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक बस्तर संभाग से 23 सितंबर 2021 से प्रारंभ हुयी है जो रायपुर संभाग, अंबिकापुर संभाग से होते हुए बिलासपुर संभाग में 27 सितंबर 2021 को खत्म होगी।